नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jun 20, 2023 / Post views : 137
कर्नलगंज ( गोंडा ): करुआ के मजरा पांडे पुरवा निवासी जनार्दन पांडे ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है की नगर कर्नलगंज के तहसील रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने सड़क किनारे खुले में मछली व गोस्त का करोबार खुलेआम चल रहा है। जिससे प्रदूषण फैल रहा है जो संक्रामक रोग का रूप ले सकता है। पत्र मैं कहा गया है कि कि प्रदेश सरकार ने खुले में मांस मछली की बिक्री न करने के आदेश का खुला उलंघन है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन