नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jun 7, 2023 / Post views : 161

कर्नलगंज( गोंडा ) : करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएससी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शीशामऊ के मजरा पाठक पुरवा निवासी हरिश्चंद्र 30 वर्ष बाइक पर सवार होकर कर्नलगंज से अपने घर जा रहा था।
अभी वह पीएस स्कूल के सामने पहुंचा ही था कि एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अनुज ने बताया की प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन